मंडल बैठक में बोले प्रिंस पीएम मोदी और शिवराज की नीतियों के बल पर मिलेगी भाजपा को जीत



- जनता के बीच भाजपा नेता प्रिंस।
सीहोर। निकाय आरक्षण के बाद से दोनों ही प्रमुख दल भाजपा-कांग्रेस सक्रिय हैं। प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के बाद अब
भाजपा मंडल के पदाधिकारी वार्डो में पहुंच कर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की खासियत बता रहे हैं।शनिवार को वार्ड 20 में एक बैठक के दौरान प्रिंस राठौर ने कहा कि
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के देश हित में आए महत्वपूर्ण फैसलों, केंद्रीय योजनाओं से लाभांवित लोगों से जो वातावरण बना है, उसे जनता के बीच ले जाना है। प्रदेश में भाजपा सरकार लगातार शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में अच्छे कार्य कर रही है, इसका नतीजा पार्टी को नगरीय चुनाव में देखने को मिलेगा और इस बार भाजपा का परचम आगामी नगर पालिका में देखने को मिलेगा।
इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भाजपा के युवा नेता प्रिंस राठौर का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए जारी किए है और क्षेत्र का विकास विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में किया जा रहा है, मुझे विश्वास है कि आगामी दिनों में जनता का आशीर्वाद मुझे और भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।
कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं
भाजपा के नगर मंडल के अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि जनता नगर पालिका चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है। पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र के बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के सुख.दुख में भागीदारी बनकर उनकी मदद करनी चाहिए। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद से ही जीत हासिल होती है।
.
Similar Post You May Like
-
शासकीय सम्मान में कोरोना योद्धाओं की उपेक्षा क्यो?
शासकीय सम्मान में कोरोना योद्धाओं की उपेक्षा क्यो?
-
ग्रामीणों की समस्या सुलझाने चौपालों पर रात बीता रहे सीईओ
ग्रामीणों की समस्या सुलझाने चौपालों पर रात बीता रहे सीईओ
-
गेहूं खरीदी में फर्जीवाडा करने वाले कम्प्यूटर आपरेटरों पर 420 का प्रकरण दर्ज
गेहूं खरीदी में फर्जीवाडा करने वाले कम्प्यूटर आपरेटरों पर 420 का प्रकरण दर्ज